चंदा मामा आओ न दूध मलाई खाओ न ,,,,,भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हुआ, इसरो के वैज्ञानिको को बहुत बहुत बधाई



                              चन्द्रयान 3  का सफल लैंडिंग 

 भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हो गया है और इसके साथ ही भारत ने नया इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंड करने पर देशभर में जश्न का माहौल है. लोगों में उत्साह और उल्लास है. जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर सफलता को सेलीब्रेट किया जा रहा है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बीते माह 14 जुलाई को 3,897.89 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को सतीश धवन अंतिरक्ष केंद्र से लॉन्च किया था. 42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर सफलतापूर्वक मून पर लैंड हो गया है.

चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है. जब हम चंद्रयान-3 की सफलता से खुश हो रहे हैं तो यह नहीं भूलना चाहिए कि इसकी शुरुआत आज से करीब 60 साल पहले हो गई थी. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत 1962 में हुई थी.भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर दुनियाभर की निगाहें थीं. दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन में चंद्रयान-3 को लेकर खुशी जताई गई और भारत को मिशन के लिए बधाई दी गई.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने भारत के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की सराहना की है.

विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊँचा रहे हमारा 

सदा शक्ति सरसाने वाला
प्रेम-सुधा बरसाने वाला
वीरों को हरसाने वाला
मातृभूमि का तन-मन सारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

आओ प्यारे वीरो आओ
देश-धर्म पर बलि-बलि जाओ
एक साथ सब मिल कर गाओ
प्यारा भारत देश हमारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

शान न इसकी जाने पाये
चाहें जान भले ही जाये
विश्व विजय कर के दिखलायें
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

Comments

Popular posts from this blog

थडिया चौंफला लोकनृत्य के साथ राठ महोत्सव का समापन

CBSE Sample Papers 2023-24: Download Class 10, 12 Sample Question Papers & Marking Schemes in PDF

प्रमुख भारतीय लेखक एवं उनकी पुस्तक