शैलेश मटियानी पुरस्कार ...उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर मिलेगा शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार, राज्यपाल करेंगे सम्मानित

 



शिक्षक दिवस पर आगामी 5 सितम्बर को देहरादून स्थित राजभवन में प्रदेशभर के 17 शिक्षकों को प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के 06 और प्रशिक्षण संस्थान से 01 शिक्षक को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) पुरस्कृत करेंगे।

   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री दो. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक, विभाग की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी, लेकिन इन पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था। अब शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रारंभिक शिक्षा
  • पौड़ी जिले से आशा बुडाकोटी,
  • उत्तरकाशी से संजय कुमार कुकसाल,
  •  देहरादून से ऊषा गौड़,
  • हरिद्वार से संजय कुमार,
  • टिहरी से उत्तम सिंह राणा,
  • चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली,
  • बागेश्वर से सुरेश चंद्र सती, 
  • पिथौरागढ़ से गंगा आर्य
  • नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट
  • माध्यमिक शिक्षा
    • उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल सिंह,
    • देहरादून से संजय कुमार,
    • पिथौरागढ़ से दमयंती चंद,
    • बागेश्वर से त्रिभुवन चंद,
    • अल्मोड़ा से डा. प्रभाकर जोशी,
    • ऊधमसिंह नगर से निर्मल कुमार
    प्रशिक्षण संस्थान
    • जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला को सम्मानित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

थडिया चौंफला लोकनृत्य के साथ राठ महोत्सव का समापन

CBSE Sample Papers 2023-24: Download Class 10, 12 Sample Question Papers & Marking Schemes in PDF

प्रमुख भारतीय लेखक एवं उनकी पुस्तक