शिक्षकों की कई मांगों के निराकरण को लेकर राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का
सत्याग्रह आंदोलन 31 दिसंबर तक स्थगित हुआ है। संघ के शीर्ष नेताओं के साथ संपन्न
हुई महानिदेशक विद्यालय शिक्षा एवं अन्य अधिकारियों की बैठक में लिखित समझौते के
आधार पर प्रांतीय कार्यकारिणी ने आगामी 31 दिसंबर तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय
लिया है। संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पेनौली ने उक्त
से की जानकारी दी है।

उक्त के क्रम में आप सभी को अवगत कराना है कि आज दिनांक 04 दिसम्बर, 2023 को महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्याक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों के मध्य वार्ता सम्पन्न हुई, जिसमें महानिदेशक महोदय द्वारा राजकीय शिक्षक संघ से → छात्रहित/विद्यालयहित के मध्यनजर अपने सत्याग्रह आन्दोलन को लिखिल समझौते के साथ दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 तक स्थगित करने का आग्रह किया गया और इस अवधि के बीच समझौते के बिन्दुओं का स्पष्ट शासनादेश निर्गत किये जायेंगे। साथ ही वार्ता में यह भी तय किया गया Investors Summit के पश्चात दिनाक 12-15 दिसम्बर के मध्य मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में मा० शिक्षा मंत्रीजी उत्तराखण्ड सरकार, शासन एवं विभागीय अधिकारियों, राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों के मध्य एक बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड के अन्य बिन्दुओं के निस्तारण पर चर्चा की जायेगी और सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा।
अतः उपरोक्त के संदर्भ में आप सभी को सूचना से अवगत कराना है कि महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड एवं विभागीय अधिकारियों के लिखित समझौते के पश्चात राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया कि दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 तक उक्त सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया जाता है तथा अगर दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 तक लिखित समझौते में तय बिन्दुओं का स्पष्ट शासनादेश निर्गत नहीं किया जाता है तो संघठन पुनः आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जबाहदेही विभाग एवं शासन / सरकार की होगी। यह सूचना गढ़वाल/कुमाऊँ मण्डल/जनपद / ब्लाककार्यकारिणियां शाखा सदस्यों तक पंहुचाने का कष्ट करें। साथ ही दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 से अपना कार्य पूर्व की भांति करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में श्री बंशीधर तिवारी (महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा), श्रीमती सीमा जौनसारी (निदेशक, मा०शि०), डॉ० मुकुल कुमार सती (ए०पी०डी० समग्र शिक्षा), श्री कुंवर सिंह रावत (उप निदेशक, मा०शि०), श्री राम सिंह चौहान (प्रान्तीय अध्यक्ष), श्री रमेश चन्द्र पैन्यूली (प्रान्तीय महामंत्री), श्री राजकुमार चौधरी (प्रान्तीय उपाध्यक्ष), श्री जगदीश बिष्ट (प्रान्तीय संयुक्त मंत्री) एवं श्री लक्ष्मण सिंह सजवाण (प्रान्तीय कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहे।
0 Comments